अंडे खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 15:44

कुछ लोगों को ज्यादा अंडे के सेवन से कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है. जैसे उन्हें पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है. दरअसल अंडा पाचन तंत्र पर भारी पड़ सकता है, जिससे पेट में दर्द होने की संभावना भी रहती है. इसलिए इसकी मात्रा का ध्यान में रख कर ही इसका सेवन करें.

किसी भी खाद्यपदार्थ को खाने से यदि शरीर उसे ठीक से पचा नही पाता है, तो उसके लिए वह किसी भी लक्षण को प्रकट करता है।जैसे पेटदर्द,पित्त का उछलना,एसिडिटी अथवा अन्य कोई विपरीत लक्षण।

अंडा खाने के उपरांत पेटदर्द होना बताता है कि उसके प्रोटीन अथवा कार्बोहाइड्रेट पदार्थ आपको सूट नही करते है।

इसके लिये आप अंडे को उबालकर पहले इसका केवल सफेद भाग खा कर देखिये, दूसरी बार केवल पीला भाग खा कर देखे।जिस भी हिस्से को खाने से परेशानी बढ़े उसे त्यागना ही श्रेयस्कर रहेगा।

अंडे के छिलके के एक बहुत छोटे कण से भी मुझे पेटदर्द होने लगता है, इसलिये सफाई से छिलके को निकालकर ही प्रयोग करे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info